देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी और बागेश्वर में हाई एल्टीट्यूड ट्रेकिंग के दौरान फंसे 179 ट्रेकर्स के रेस्क्यू की समीक्षा की।सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 ट्रेकर्स फंसे हैं। मुख्य सचिव ने सोमवार सुबह 6 बजे से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यूकाडा को पर्याप्त हेलीकॉप्टर तैनात करने, हर हेलीकॉप्टर में सैटेलाइट फोन रखने और ATF ईंधन की व्यवस्था करने को कहा। रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स की मेडिकल स्क्रीनिंग होगी, एम्स ऋषिकेश और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा गया है।
