रेड अलर्ट पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का एक्शन, SEOC पहुंचकर की समीक्षा, 24×7 अलर्ट मोड के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए रविवार देर शाम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर प्रदेशभर में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें। उन्होंने नदियों के जलस्तर, बंद सड़कों, भूस्खलन, बिजली-पानी आपूर्ति की जानकारी ली।मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को क्षति का आकलन कर USDMA को रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने CM धामी के निर्देश पर सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने को कहा।उन्होंने बंद सड़कों को प्राथमिकता पर खोलने और भूस्खलन वाले स्थानों पर JCB, पोकलैंड पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों की विशेष निगरानी और डेंगू रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर फॉगिंग अभियान चलाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *