विश्व पर्यटन दिवस पर टिहरी झील में स्वच्छता अभियान, AI और डिजिटल टूरिज्म पर हुई चर्चा

नई टिहरी।  विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को कोटी कॉलोनी, टिहरी झील के निकट पर्यटन विभाग एवं विभिन्न संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “पर्यटन के पुनर्गठन के लिए डिजिटल कार्यसूची एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता” रही।कार्यक्रम में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञों ने पर्यटन में AI और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर विचार साझा किए।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने कहा कि डिजिटल माध्यमों से पर्यटन स्थलों की जानकारी दुनिया तक पहुंचेगी और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।ITBP के कमांडिंग ऑफिसर विपिन मिश्रा ने स्वच्छ और सुरक्षित पर्यटन स्थलों के विकास में सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।

SJVN

विज्ञापन

इस अवसर पर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और होटल मैनेजमेंट के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रियंका जोशी प्रथम, शुभम तोपवाल द्वितीय और निखिल राज तृतीय रहे।कार्यक्रम के बाद टिहरी झील और भागीरथी नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नौकाओं से कूड़ा-कचरा एकत्र कर निस्तारण किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *