नई टिहरी। नशामुक्त भारत अभियान एवं अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के तहत कोतवाली कीर्तिनगर में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में डौली (राजकीय इंटर कॉलेज, कीर्तिनगर) ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और इशान (शैम्फोर्ड स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वस्थ व जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
