नई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने शुक्रवार को ढालवाला क्षेत्र में संचालित एवं निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा चन्द्रभागा नदी पर चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने 5 एमएलडी और निर्माणाधीन 8 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निरीक्षण कर अधिकारियों से संचालन और निर्माण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही चन्द्रभागा नदी पर चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों में तेजी लाने, मशीनों की संख्या बढ़ाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर परियोजनाओं को समय पर पूरा करें।
