देहरादून। यूपीईएस और आईआईटी गुवाहाटी की टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन ने स्वच्छ ऊर्जा, एग्रीटेक और क्लीनटेक क्षेत्र में छात्र नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त पहल ‘स्पार्क-एआई’ शुरू की है। 18 माह के इस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड और असम के 50 छात्र नवोन्मेषकों का चयन किया जाएगा।
चयनित परियोजनाओं को दो लाख रुपये तक का किकस्टार्टर अनुदान, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप विकास का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को एआई, डिज़ाइन थिंकिंग, स्टार्टअप निर्माण, बौद्धिक संपदा और निवेशकों के समक्ष प्रस्तुति जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
