हरिद्वार पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा, मां दक्षिण काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

 

हरिद्वार। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने शुक्रवार को हरिद्वार स्थित मां दक्षिण काली मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देश व विश्व में सुख, शांति एवं मानव कल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

जैकब जूमा ने सनातन परंपरा के अनुसार मां दक्षिण काली की विशेष पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

इस अवसर पर मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने पूर्व राष्ट्रपति को मां दक्षिण काली का प्रसाद एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। उनके मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल रहा।

 

हरिद्वार प्रवास के दौरान जैकब जूमा ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उनका यह दौरा भारत की आध्यात्मिक विरासत के प्रति वैश्विक आकर्षण का भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *