वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर

उत्तराखंड। भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से देशभक्ति की भावना पूरे जिले में गूंज उठी। सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर वंदे मातरम् गाया और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रकट किया।

इसी क्रम में जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में भी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी आज़ादी की संघर्षगाथा और भारतीयता का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस गीत के भावों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *