देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग

देहरादून। “सवाल” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में माइक्रोसिनेप्लेक्स सिनेमा, द सिटी जंक्शन मॉल, आईएसबीटी, देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

विशेष अतिथि और सहभागिता

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, संस्कृति एवं कला परिषद की अध्यक्षा मधु भट्ट, पुष्पा बर्थवाल, कंचन गुनसोला, आशा पैनुली, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भावना डोभाल, स्वामी एस. चंद्र, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा जानकी नौटियाल, डॉ. स्वाति, पूर्व प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत, प्रीति शुक्ला, राष्ट्रीय सेविका समिति से शारदा त्रिपाठी और फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।

फिल्म और उद्देश्य

फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता ने कहा कि “अजेय” केवल एक जीवनी नहीं, बल्कि संकल्प, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की प्रेरक यात्रा का चित्रण है।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि इस तरह की फिल्में महिलाओं और युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने में सहायक होती हैं।
मधु भट्ट ने बताया कि संस्कृति और मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियां समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करती हैं और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *