देहरादून। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) ने पौड़ी गढ़वाल के सैंजी में आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि उनके ग्रुप से जुड़ी शिक्षिका व समाज सेविका विभा नौडियाल का सन्देश आया जिसमे पौड़ी गढ़वाल के सैंजी गांव मे बादल फटने से तबाह हुए 12 घर और वहां पर रहने वालों के लिए मदद मांगी गई थी जिसके चलते मैने अपने सोशल वर्कर व्हाट्सएप ग्रुप मे मदद के लिए अपील डाली जिसके चलते उन्होने सामाजिक संस्थाओं जैसे ओएनजीसी, महिला एक्स ऑफिसर्स एससोशशन स्वयं सिद्धा (सोवा) की और से आर्थिक व सामग्री जमा कर प्रभावितों तक पहुंचाई।
बादल फटने से आयी आपदा की चपेट में आने से कई घर और उनमे रहे वाले बाशिंदे बेघर हो गए। एनएपीएसआर की टीम का सफर 15 अगस्त की रात 12 बजे देहरादून से शुरू हुआ था जो कि बेहद मुश्किल रास्तों और लैंड स्लाइड का सामना करते हुए साढ़े चौदह घण्टे बाद खत्म हुआ, वहां के हालात और क्षेत्रवासियों की पीड़ा अत्यंत दयनीय है और भयभीत भी क्योंकि सैंजी में अभी भी कुछ घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वहां कभी भी एक और बड़ी त्रासदी हो सकती है।
एनएपीएसआर की और से आपदा ग्रस्त परिवारों के लिए बर्तन, बाल्टी, मग, दवाइयां तौलिए, सैनिट्री पैड, गर्म चादरें तकिए नए व पुराने कपड़े, जूते, लेडीज पर्स, सर्दी व गर्मियों के पहनने के कपड़े वितरित किये गए। सैंजी जाने वालों में एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के साथ दिल्ली निवासी अमर सिंह शामिल रहे। मदद करने वालों में रामचन्द्र यादव, दून सिख वेलफेयर से जगदीश आहूजा, शिक्षिका विभा नौडियाल, अनुराधा भान, सरदार जीएस जस्सल, तनुजा तिवारी, डॉ. के.एम.अग्रवाल, डॉ. मीनू जी चौधरी, विकास डोभाल, शीला रावत, मधु मारवाह, हिमानी नेगी व कृष्ण कुमार अरोड़ा आदि शामिल हैं।
