रुद्रप्रयाग: बष्टी आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

रुद्रप्रयाग। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।बाल विकास परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्र बष्टी में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम हुआ। इसमें गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को पोषण और स्वास्थ्य के बारे में बताया गया।

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई

SJVN

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर बीना देवी ने गर्भवती महिला शिया देवी और मनीषा देवी की गोदभराई की रस्म पूरी की। दोनों को फल, हरी सब्जियां, नारियल और पोषण से भरपूर सामग्री दी गई।इसके साथ ही 3 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और 15 किशोरी बालिकाओं को डायरी भी बांटी गई।

संतुलित आहार की सलाह दी गई

कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संस्थागत प्रसव को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

मुख्य अतिथि सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा।इस मौके पर ग्राम प्रधान बष्टी आकांक्षा भट्ट, सुपरवाइजर नर्मदा काला, रागिनी जोशी, ब्लॉक समन्वयक पवन आर्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *