कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन करते अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारी।

नई टिहरी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने शनिवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करती, तो एसोसिएशन उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोशन लाल शाह के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सरकार से प्रमुख रूप से जस्टिस इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, राज्याधीन पदों में एससी-एसटी वर्ग के प्रतिनिधित्व को पूर्ण करने, और पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में तत्कालीन सरकार ने राज्य के अधीन पदों में एससी-एसटी प्रतिनिधित्व का आंकलन करने हेतु जस्टिस इरशाद हुसैन कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी, लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे वर्ग विशेष में भारी नाराजगी व्याप्त है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षित वर्ग के शिक्षकों और विद्यार्थियों को लगातार अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है और सरकार इन मुद्दों पर संवेदनशील रवैया नहीं अपना रही है।एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।
प्रदर्शन में जिला मंत्री रमेश गराकोटी, मोहन अंजवाल, सुंदर लाल, रमेश शाह, पित्थु लाल, मोहन खत्री, प्रकाश मोहन, नैन सिंह, कन्हैया थापा, विजय आर्य, मनीष राजपूत, रोशन लाल, मानेज खंडवाल, मोहन स्नेही सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *