जनपद देहरादून में अब तक डेंगू के 67 केस

देहरादून। जनपद देहरादून में अब तक डेंगू के 67 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 38 देहरादून और 29 अन्य स्थानों पर मिले हैं। इनमें से 57 मरीज पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। डेंगू के 10 केस अभी एक्टिव हैं ,जिनमें से 6 का इलाज श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, दो एचआईएचटी जोलीग्रांट , एक एम्स और एक का ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को 28 सैंपल इकट्ठा किए गए जिसमें से कोई केस सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *