देहरादून। थौलधार विकास समिति देहरादून का प्रथम वार्षिक सम्मेलन मोथरावाला रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य स्थिति राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अति विशिष्ट अतिथि धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक खजानदास व मथुरा दत्त जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें गढ़वाली, व कुमाऊंनी गीतों पर प्रस्तुति, स्वस्ति वाचन व ढोल नगाड़े की थाप पर मंडाण की प्रस्तुति दी गई। समिति की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया।

देहरादून में को थौलधार विकास समिति के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में मौजूद राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राजपुर विधायक खजान दास और धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह ,कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सोहन लाल खंडूड़ी रजनीश कौंसवाल, समिति महासचिव राजेंद्र रांगड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर लाल सकलानी, संरक्षक मंडल सदस्य किशोरी लाल भट्ट और शीशपाल गुसाईं आदि शामिल रहे।
