देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मंदिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस मंदिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।
Related Posts
ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म का आयोजन
- Naveen Badhani
- March 27, 2026
उत्तराखंड। ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक मल्टी स्टेकहोल्डर […]
Breaking: पिता ने पुत्र को दोस्तों के सामने डांटा, मौत को लगा लिया गला…
- India Today Team
- June 6, 2024
देहरादून। कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में देर रात तक अपने दोस्तों के साथ […]
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनीं, लंबित मामलों पर आयुक्त सख्त
- Naveen Badhani
- August 10, 2026
180 दिन से लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें एक माह में होंगी निस्तारित, बुजुर्गों […]
