देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग की सड़कों की वर्तमान प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।मंत्री ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कई दिनों से लम्बित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि क्यारा-धनौल्टी मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण होने से धनौल्टी की दूरी लगभग 35 से 40 किलोमीटर तक कम हो जायेगी साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्तर्गत पुल निर्माण तथा सहस्त्रधारा स्थिति बाईपास मार्ग के निर्माण से जाम की समस्या से आमजन को निजात मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि क्यारा-धनौल्टी मार्ग पर 04 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास 2019 में किया गया था जोकि त्रुटिवश टिहरी जनपद में विस्थापित हो गया है जिसके समाधान हेतु अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी को 15 दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़क मार्गों का शीघ्र की शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि धोरण में लगभग 03 करोड़ रूपये, विलासपुर-कांडली-जतनवाला में लगभग 03 करोड़ रूपये तथा सालावाला, डोभालवाला में लगभग 02 करोड़ रूपये की धनराशि सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सड़क मार्ग वन भूमि के अन्तर्गत हैं जिन पर अधिकारियों की ढिलाई के चलते सड़क निर्माण का कार्य लम्बित है जिसपर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के लम्बित सभी सड़क निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी, विनीत कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
सौन्दकोटी के कुलदीप नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मानवाधिकार आयोग में बनाए गए उत्तराखंड सचिव
- Naveen Badhani
- December 7, 2025
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल के होनहार समाजसेवी और प्रशासनिक कार्यों में लंबा अनुभव रखने […]
आस्था: कैची धाम मेले मे श्रद्धालुओ के लिए परिवहन विभाग चलाएगा 400 सटल…
- India Today Team
- June 13, 2024
हल्द्वानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम बाबा […]
सवाड़ गांव में बने केंद्रीय विद्यालय के संबंध में वर्चुअल माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित
- Naveen Badhani
- January 29, 2026
चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सवाड़ गांव में बने केंद्रीय विद्यालय के संबंध […]
