ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म का आयोजन

उत्तराखंड। ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण उद्यमियों, क्रेता, विक्रेता और सेवा प्रदाताओं को एक साझा मंच पर जोड़ा गया। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि प्रशासन उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्थानीय स्तर पर मजबूत साझेदारी का वातावरण तैयार किया जाएगा। उन्होंने स्टालों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों से संवाद किया और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि यह पहल महिला एवं पुरुष उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है और भविष्य में इस प्रकार के आयोजन विकासखंड एवं सीएलएफ स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान 17 लेटर ऑफ इंटरेस्ट (LOI) हस्ताक्षरित किए गए, जिनमें मिलेट्स, दालें, मसाले, सीबैकथॉर्न उत्पादों के मूल्य संवर्धन, विपणन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग तथा कृषि निवेश सेवाओं से संबंधित समझौते शामिल रहे।

इस अवसर पर नागेंद्र चौहान, ममता पंवार, रणवीर सिंह महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *