चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की जयकारों के साथ उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। बीते दो दिनों से हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली तो श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों की सामना नहीं करना पड़ा। बुधवार को उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से सुबह 8:00 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र ने भी रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए। वहींं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।
Related Posts
भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का शुभारंभ, सीएम धामी ने युवाओं को दिया नवाचार का संदेश
- Naveen Badhani
- April 11, 2026
भीमताल: CM Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित Birla Institute of Applied […]
युवक की गोली मारकर हत्या, एक अरोपी गिरफ्तार, अन्यों की तलाश जारी
- Naveen Badhani
- September 11, 2023
हरिद्वार। मामूली बात पर हुए विवाद के चलते आज सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक […]
देहरादून में जमीनों के सौदागर भोले-भाले बनकर प्रशासन और मीडिया को कर रहे गुमराह: संजीव गुप्ता
- Naveen Badhani
- June 17, 2026
रामनगर डांडा जमीन विवाद में पीड़ित संजीव गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात। […]
