मुख्यमंत्री धामी दिनेश आर्य के राज्यसभा नामांकन में हुए शामिल, दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी  दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहे।

नामांकन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *