PMAY (Urban) 2.0 में उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सर्वाधिक ग्राउंडिंग अनुपात के लिए मिला सम्मान

 

देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में उत्तराखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मान हासिल किया है। स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक ग्राउंडिंग अनुपात के लिए उत्तराखंड को यह सम्मान दिया गया है।

SJVN

विज्ञापन

 

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 05 अक्टूबर 2026 को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से निदेशक/अपर सचिव, शहरी विकास विभाग विनोद गोस्वामी तथा सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय राजीव पांडे ने पुरस्कार ग्रहण किया।

 

निदेशक शहरी विकास विनोद गोस्वामी ने बताया कि PMAY (Urban) 2.0 का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के आवासविहीन पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के लिए भारत सरकार से कुल 3,979 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 1,867 आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण हो चुकी है।

 

वर्तमान में 2,332 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है और 88 प्रतिशत आवासों का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत उत्तराखंड में 62,272 आवास स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 53,320 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

 

यह उपलब्धि राज्य में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *