देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित एकता भवन में उत्तराखंड उपनल कर्मचारी महासंघ की देखरेख में पंचायती राज विभाग में कार्यरत सहायक अभियंताओं एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की एकजुटता से ही संभव है और पंचायती राज विभाग में कार्यरत उपनल कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
*नई कार्यकारिणी इस प्रकार है -*
अध्यक्ष – प्रदीप सिंह रावत, महासचिव – आशुतोष सती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – भीम सिंह पवार, उपाध्यक्ष – धीरेंद्र चौहान, पदाधिकारी – सचिन रजत चौहान, संरक्षक – पर्वेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष – शेखर चौधरी, संगठन मंत्री – रवि नौटियाल।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीना रौथान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, संगठन मंत्री अजय डबराल, हरिद्वार जिलाध्यक्ष योगेश बडोनी, देहरादून जिलाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
