सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का माध्यम: सतपाल महाराज

 

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कैबिनेट मंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, गैस वितरण केंद्रों, राशन की दुकानों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और गंगा तटों पर जनभागीदारी से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा किए जाएं।

 

महाराज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा तथा सेवा और विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ और उनकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

 

उन्होंने अधिकारियों को रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गरीब कल्याण से जुड़े कार्यक्रम, ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’, प्रदर्शनियां और सेमिनार आयोजित करने के निर्देश दिए। संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से पंचायत स्तर पर मंचन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह केवल जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनमानस तक पहुंचाने वाला व्यापक अभियान है। उन्होंने प्रत्येक जिले में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित करने तथा ग्राम प्रधानों, सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, अपर निदेशक पूनम चंद, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता बी.के. तिवारी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मुकेश सिंह परमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विभू रावत तथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *