Yamunotri: स्यानाचट्टी-कुपड़ा मार्ग पर 57 मीटर वैली ब्रिज तैयार, आवाजाही शुरू

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के स्यानाचट्टी-कुपड़ा मोटर मार्ग पर 57 मीटर लंबे वैली ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग बड़कोट ने ब्रिज को वाहनों और आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों की सड़क कनेक्टिविटी बहाल हो गई है और ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी राहत मिली है।

18 सितंबर को पूरा हुआ काम, 83.54 लाख खर्च

SJVN

विज्ञापन

विभाग के अनुसार ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए 83 लाख 54 हजार 50 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग की टीम ने मानसून के दौरान भी काम जारी रखा। लगातार बारिश के बावजूद तेजी से काम करते हुए 18 सितंबर 2026 को ब्रिज का निर्माण पूरा कर इसे यातायात के लिए खोल दिया गया।

आपातकालीन सेवाओं को भी फायदा

ब्रिज के चालू होने से न सिर्फ दैनिक आवागमन आसान होगा, बल्कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी दूरस्थ गांवों तक आसान हो जाएगी। स्यानाचट्टी-कुपड़ा मार्ग इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।

प्रशासन ने बताया कि जिले में सड़कों और पुलों के सभी कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनी रहे।लिंक बनते ही भेज देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *