Devradi Mela 2026: MLA Anil Nautiyal ने किया 98.28 लाख के कार्यों का शिलान्यास

 

गौचर (चमोली)। चमोली जिले के देवल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध माँ देवराड़ी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय देवराड़ी मेले का शनिवार को समापन हो गया। 18 सितंबर से शुरू हुआ यह मेला इस बार आस्था और संस्कृति के संगम के रूप में देखा गया।

SJVN

विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। स्थानीय महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए।

98.28 लाख से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

समापन समारोह में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत माँ देवराड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98 लाख 28 हजार रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नया बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 1 लाख 23 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है।

दो सड़कों को जल्द मिलेगी स्वीकृति

विधायक अनिल नौटियाल ने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण मांगों पर भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खरसाई मोटर मार्ग के डामरीकरण और माठा-धनपुर सड़क निर्माण के प्रस्ताव को जल्द शासन से स्वीकृति दिलाई जाएगी।

समारोह में मेला अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *