New Tehri: RSS शताब्दी वर्ष पर टिहरी में युवा गोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन

नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में टिहरी नगर में एक विशेष युवा गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पालिका सभागार बौराड़ी में आयोजित इस गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका, भारतीय ज्ञान परंपरा और समसामयिक विषयों पर गहन मंथन हुआ।

गोष्ठी में 18 वर्ष से अधिक आयु के सैकड़ों युवक-युवतियों ने जोश के साथ भाग लिया, जिसमें THDC इंजीनियरिंग कॉलेज, होटल मैनेजमेंट, डिग्री कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा शामिल थे।

SJVN

विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा- फेक न्यूज से रहें सावधान:

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता RSS के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं। उनकी ऊर्जा को सही दिशा मिले तो देश का विकास कोई नहीं रोक सकता।

“उन्होंने डिजिटल युग में युवाओं को सतर्क करते हुए कहा कि आज भ्रामक और तथ्यहीन जानकारियों का दौर है। किसी भी सूचना को तुरंत सच न मानें, उसके स्रोत, तथ्य और प्रमाण की जांच जरूर करें। उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा और गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का आह्वान किया।

21वीं सदी के कौशल सीखने पर जोर:

कार्यक्रम की अध्यक्षता THDC इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान ने की। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं का योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। आज के समय में युवाओं को रचनात्मक चिंतन, समस्या-समाधान, तकनीकी दक्षता और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार करने जैसे 21वीं सदी के कौशल सीखने होंगे।

गोष्ठी के अंत में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *