5अप्रैल से शुरू हुई झांकी ‘मानसखंड’ 18 मई तक राज्यभर से गुजरेगी ,जानिए किस तिथि को किस जनपद एवं ब्लॉक में रहेगी नम्बर-1झांकी

देहरादून:  उत्तराखण्ड की देशभर में नम्बर-1 पर पुरुस्कार पाने वाली झांकी ‘मानसखंड’ 5अप्रैल से शुरू हुई है और ये 18 मई तक राज्य के सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी ताकि प्रदेश भर की जनता प्रथम पुरस्कार पाने वाली राज्य की झांकी को नजदीक से देख सके। जानिए किस तिथि को झांकी कहाँ रहेगी।
5 अप्रैल को देहरादून जनपद के रायपुर, देहरादून शहर, डोईवाला, ऋषिकेश एवं रायवाला में। 6,7 और 8 अप्रैल को हरिद्वार , लक्सर, खानपुर , नारसन, भगवानपुर, बहादराबाद एवं रुड़की में। 9, 10 एवं 11 अप्रैल को उधमसिंह नगर के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता एवं खटीमा में। 12, 13 एवं 14 अप्रैल को चंपावत के टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट में । 15, 16 17 एवं 18 अप्रैल को पिथौरागढ़ जनपद के पिथौरागढ़ शहर, धुमाकोट, कनालीच्छीना, डीडीहाट, धारचूला, मुन्सियारी, थल, बेरीनाग, एवं गंगोलीहाट में। 19,20 एवं 21 अप्रैल को बागेश्वर जनपद के कांडा, बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ एवं बैजनाथ में। 22, 23, 24 एवं 25 अप्रैल को अल्मोड़ा जनपद के अल्मोड़ा शहर, हवालबाग, भैंसियाछीना, जागेश्वर, धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला, सोमेश्वर, कौशांबी, रानीखेत ,ताडीखेत सियालदे, सल्ट, भिकियासेन, द्वाराहाट एवं चौखुटिया में। 26, 27 एवं 28 अप्रैल को नैनीताल जनपद के रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, भीमताल, धारी, ओखल कांडा, रामगढ़ एवं बेतालघाट में। 29-30 अप्रैल एवं 1 और 2 मई को पौड़ी जिले के कोटद्वार, दुगड्डा , द्वारीखाल, यमकेश्वर जयहरी खाल, एकेश्वर, सतपुली, पोखड़ा, रिखणीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, थलीसैंण, पाबो,  ख़िरसू, कलजीखाल, कोट, पौड़ी एवं श्रीनगर में । 3, 4 एवं 5 मई को रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, उखीमठ, जखोली में। 6, 7, 8 एवं 9 मई को चमोली जिले के देवाल, थराली, नारायणबगढ़, गैरसैण, करणप्रयाग, घाट, चमोली, गोपेश्वर ल, जोशीमठ, दसौली, पोखरी एवं गोचर में। 10, 11,12 एवं 13 मई को टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, जाखड़ीधार, प्रतापनगर, थौलधार, टिहरी शहर, चंबा एवं जौनपुर में। 14, 15 एवं 16 मई को उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़, ब्रह्मखाल, डूंडा, ज्ञानसू, उत्तरकाशी शहर, भटवाड़ी, बड़कोट, नौगांव, पुरोला एवं मोरी में। 17 एवं 18 मई को देहरादून जनपद के हनोल, त्यूनी, चकराता, सहिया, कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, प्रेमनगर से होकर देहरादून वापस पहुंचेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *