श्रीनगर। प्रगतिशील जनमंच की ओर से आयोजित महिला जागृति समारोह में मंगलवार को रस्साकस्सी, घडाफोड, वाल पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मौके पर मुख्य अतिथि शकुन्तला राणा, विशिष्ट अतिथि मो. आसिफ, अनिल गुप्ता, नवल किशोर जोशी ने जनमंच की पहल की सरहाना करते हुए इस तरह के कार्यक्रम को महिलाओं के लिए उपयोगी बताया। रामलीला मैदान में आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता में अलकनंदा विहार कंसमर्दनी ने प्रथम, रीना कंडारी नर्सरी रोड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला कवि सम्मेलन में डा. ऋतु सिंह, अंशी कमल, उमा घिल्डियाल, कविता भट्ट शैलपुत्री, उपासना सेमवाल, राधा मैंदोली, गंगा असनोडा, साईनी उनियाल और कुसुम भट्ट ने स्वरचित कविता पाठ कर खुब वाह वाह लुटी। मंच का संचालन अनिता काला ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी, विनोद मैठाणी, रेखा सहित आदि मौजूद थे।
