पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे।

 

गौचर/चमोली। उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) में स्थित विश्व के सबसे उंचाई पर बने सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 20 मई से शुरू हो जाएगी।

हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा का कहना है कि 20 अप्रैल से बीएसएफ के जवान यात्रा के रास्ते की बर्फ को हटाने के लिए लगेंगे। आपको बता दें कि श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा के लिए हर साल देश विदेश से यात्री दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं इस साल संगत की बढती हुई संख्या को देखते हुए ट्रस्ट की तरफ से कमरों का निर्माण किया गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा अक्टूबर के अंत में समाप्त होगी। साथ ही ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने आगे कहाकि किसी भी तरह की अफवाह से संगत सचेत रहें और हर साल की तरह बड़ी तादाद में हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे।

राज्य सरकार के सहयोग से गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस साल हेमकुंड की यात्रा 20 मई से शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। ऐसे में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *