डॉ शिखा चमोली ने बढ़ाया जनपद चमोली का मान, दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई नियुक्ति।

 

गौचर/चमोली।  डॉक्टर शिखा चमोली की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में नियुक्ति होने पर पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा बिटिया की उपलब्धि पर बिटिया सहित पूरे परिवार को बधाई देते हुये डॉ शिखा को मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाऐं दी गई है।

जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग की जयकंडी गांव की डॉ शिखा के व्यवहार कुशल व्यवसाई पिता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे हैं। माता श्रीमती विजया एक पढ़ी लिखी महिला है। जनपद के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण परिवार को बधाई तथा डॉ शिखा को मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *