भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर मंथन कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा वितरण किया गया।

 

देहरादून।मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल,शहीद दुर्गा मल्ल मण्डल,मसूरी मण्डल के समस्त पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं की काबिना मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में सभा आयोजित की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस को 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।

इस पूरे सेवा सप्ताह को झंडारोहण से प्रारंभ करते हुए बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे कार्यक्रम की रूपरेखा सभा में बताई गई ।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल के प्रभारी उमा नरेश तिवारी , मोहित शर्मा ,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी करुण दत्ता , मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत , ज्योति कोटिया , राकेश रावत , महामंत्री आशीष थापा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द डोभाल, पार्षदगण नंदनी शर्मा , भूपेंद्र कठैत, सत्येन्द्र नाथ , कमल थापा , चुन्नी लाल ,संजय नौटियाल व योगेश घाघट उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *