गौचर/चमोली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, महानिदेशालय के निर्देशानुसार गौचर स्थित 8 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वाहिनी से सेवा निवृत्त पदाधिकारियों के सम्मान में मेडिकल कैम्प लगाकर सेवा निवृत्त दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया।
8 वीं वाहिनी भा. ति. सी. पुलिस बल के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के मार्ग दर्शन में बल से सेवा निवृत्त 35 पदाधिकारियों का वाहिनी के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बल में 12 नवम्बर 1962 को भर्ती सबसे ज्यादा उम्र के सेवानिवृत्त पदाधिकारी दयाल सिंह को उप सेनानी अशोक सिंह नेगी ( कमान ) अधिकारी द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त अधिकारियों के लिऐ मेडिकल कैम्प में चिकित्साधिकारी डाक्टर गोविन्द द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचारानुसार सभी दवाइयां दी गई।
