कर्णप्रयाग।
नगर पालिका के सुभाषनगर वार्ड में आयोजित अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान का समापन गुरूवार को प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ हुआ। इस दौरान हवन यज्ञ कर श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं की आराधना की।साथ ही स्थानीय महिला समिति द्वारा देर शाम तक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
वार्ड में स्थित पौराणिक उमा देवी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ। गुरूवार दोपहर को हवन यज्ञ, आरती और देवी देवताओं की आरधना के साथ इसका समापन हुआ। पाठ के समापन के बाद महिला समिति द्वारा यहां भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। बताया गया कि क्षेत्र की सुखकामना के लिए शिक्षक सुजान सिंह नेगी के पुत्र रजत नेगी सेना में अफसर बने। जिस पर लैफि्टनेंट रजत नेगी ने यहां मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। इस दौरान पुजारी आकाश पुजारी, अमित बरमोला, जर्नादन चमोली, भगवती बेंजवाल, श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, पुरूषोत्तम कोठियाल, महिपाल नेगी, हेमंत सेमवाल, सीपी चमोली, शिवप्रसाद, उमेश खंडूड़ी, विपिन खंडूड़ी, मनोरमा नैनवाल, टीका प्रसाद चमोली आदि शामिल हुए।
