गौचर/चमोली। नगरपालिका क्षेत्र गौचर की कवयित्री संगीता बहुगुणा को काव्य रत्न से सम्मानित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुये उनके उज्जवल साहित्यिक भविष्य के लिऐ बधाई दी है।
कवयित्री संगीता बहुगुणा जी को यह “काव्य रत्न सम्मान ” साहित्यिक संस्था के संस्थापक किशोर सेनी, अध्यक्ष औंकार सिंह चौहान, संरक्षक कवि महेंद्र भट्ट, सचिव शेष मणि शर्मा के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल साहित्यिक भविष्य की कामना की गई है।
अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड आनलाइन कवि सम्मेलन में भाग ले चुकी गौचर चमोली की मृदुलभाषी, स्वच्छ स्वभाव वाली शिक्षिका कवयित्री संगीता बहुगुणा जी को इससे पूर्व भी हिन्दी एवं गढ़वाली साहित्य में उल्लेखनीय कार्य करने के लिऐ वर्ष 2021 में उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान, वर्ष 2022 में सुपर – 7 पुरस्कारों में टाप 25 में तेजस्वनी पुरस्कार आदि में सम्मानित किया जा चुका है।

संगीता बहुगुणा की अब तक लोक भाषा व हिन्दी लेखन, गायन तथा रचनात्मक कार्यों कीर्तन प्रस्तुतियां भी विभिन्न यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित हो चुकी है। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की जनपद चमोली इकाई गौचर, पूर्व पालिका अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह लिंगवाल, राकेश शैली, बिजय प्रसाद डिमरी, सुनील पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, सुभाष बहुगुणा, डाक्टर कैलाश शैली, महेंद्र बिष्ट, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, डा. अजीत लखेड़ा, मुकेश लखेड़ा, आशीष जोशी, उमेश जोशी, गिरीश जोशी, अनुसूया प्रसाद जोशी, महादेव बहुगुणा, मनोरमा जोशी, पूरणसिंह चौधरी आदि ने कहा कि चमोली को साहित्यिक क्षेत्र में पहचान दिलाने और शान बढ़ाने में भूमिका निभा रही संगीता बहुगुणा जनपद व प्रदेश के लिऐ गौरव की बात है।
