गौचर चमोली :
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राहुल चौधरी ने प्रथम, विपिन कुमार ने द्वितीय तथा कपिल राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में अनीषा रावत ने प्रथम, प्रिया चौधरी ने द्वितीय व पूजा भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के अडंर 17 बालक वर्ग में आयुष बुटोला ने प्रथम, मोहित थपलियाल ने द्वितीय व गोविंद सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

जबकि बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम, माही बिष्ट ने द्वितीय व स्मिता तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही। मार्च पास्ट में राबाइका गोचर ने प्रथम, राइका गौचर ने द्वितीय व राउमावि झिरकोटी तीसरे स्थान पर रहा।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पालिका पार्षद अजय किशोर भंडारी, मुकेश नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पंवार, शिव लाल भारती, ब्लॉक समन्वयक विनोद नेगी, जयवीर बिष्ट, भरत नेगी, राजेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।
