गौचर चमोली :
चमोली जनपद की विकासखंड थराली के नौ छात्रों का कब्बड्डी एवं बालीबाल प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चयन होने पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की है कि राज्य स्तर पर भी चयनित छात्र छात्राएं अपने हुनर एवं कड़े परिश्रम के बलबूते विकासखंड सहित जनपद का नाम रोशन करेंगें।
विगत दिनों हुई कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल गुडम स्टेट तलवाड़ी का छात्र चंदन, प्राइमरी स्कूल चंवाखाल का हिमांशु, यूपीएस स्कूल ग्वालदम एवं कृष रावत मदरलैंड कुलसारी के आदित्य व विशाल को राज्य स्तर के लिए चुना गया है।
इसके साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बुरसोल संकुल के अरुण कुमार, दीपांशु सिंह, रोहित सिंह सभी प्राइमरी स्कूल घिनपानी एवं मयंक सिंह एमसीए बूंगा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
थराली के नौ छात्रों का राज्य स्तरीय कबड्डी एवं बालीबाल टीम में हुआ चयन
