टिहरी बनी साहसिक खेलों की नई राजधानी, एक्रो फेस्टिवल के समापन पर सीएम ने दी करोड़ों की सौगात

नई टिहरी: कोटि कॉलोनी में आयोजित चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल और नेशनल एसआईवी चैंपियनशिप का भव्य समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुआ। समापन अवसर पर देश-विदेश से आए पायलटों ने पैराग्लाइडिंग के रोमांचक करतब दिखाए, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी अब केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र नहीं रहा, बल्कि पर्यटन और साहसिक खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि टिहरी में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं और सरकार उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास से जुड़ी करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही हिमालयन ओ-टू थीम पर आधारित टिहरी लेक महोत्सव का अनावरण किया गया, जो 6 से 9 मार्च तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *