टिहरी-चंबा मार्ग पर सघन चेकिंग, 13 वाहनों का चालान
नई टिहरी: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने टिहरी और चंबा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 13 वाहनों का चालान किया गया, जबकि नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 6 वाहनों को सीज किया गया।
चेकिंग के दौरान एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच में बिना हेलमेट, बिना बीमा, बिना पंजीकरण, टैक्स न चुकाने, ओवरलोडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस जैसे मामले सामने आए।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
