गौचर। गौचर के ऐताहसिक खेल मैदान में राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट जय मां कालिंका क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का बुधवार से क्वाटर फाईनल लीग मैच हुआ आरम्भ पहला मैच रावल स्पोर्टिंग क्लब और घातक इलेवन क्लब गौचर के बीच हुआ रावल स्पोर्टिंग ने टास जीतकर 20 ओवरों में 192 रन का लक्ष्य रखा लक्ष्य का पीछे करते हुए घातक इलेवन क्लब गौचर की पूरी टीम 154 पर आल हुयी रावल स्पोर्टिंग क्लब से राघव ने 40 रन एवम 2 विकेट लिए तथा घातक स्पोर्ट क्लब की टीम से सूरज धरियाल ने 56 रनों का योगदान दिया

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अनिल नेगी ने दोनों टीमों को बधाई दी मैच में अम्पायर की भूमिका में वीरेन्द्र नेगी एवम आशीष नेगी कौमन्ट्री में महावीर रावत बिट्टू ने अपना अहम योगदान दिया कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष विपुल रावत अनूप नेगी सचिव यधुवीर खत्री नितेश चौधरी संयोजक महादेव प्रसाद बहुगुणा राकेश लिंगवाल दीपक बिष्ट कोषाध्यक्ष दिनेश बिष्ट नवीन टाकुली एवम महावीर रावत बिटटू पंकज देवली सुरेन्द्र पुण्डीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

