गौचर/चमोली। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय पालीटेक्निक गौचर का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम एवं शिविर के दौरान स्वयं सेवको के अनुभवों को साझा करते हुये संपन्न किया गया। प्रधानाचार्य मंजीत सिंह द्वारा सर्वोत्तम स्वयं सेवक ग्रुप विनोबा भावे को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नगरपालिका के सभासद एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य अनिल नेगी द्वारा इस सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयं सेवको द्वारा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में किये गये जन जागरण स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नुक्कड़ नाटक, बौद्धिक गोष्टी, पतंजलि के विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को योगा अभ्यास आदि कार्यक्रमों की सराहना की गई। शिविर में छात्र छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त करने के साथ लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम अधिकारी शीतल बेंरवाण ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये छात्र छात्राओं से एनयसयस के कार्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
