देहरादून: अगले छह महीने तक लोग रायपुर में बनने वाले विधानसभा और सचिवालय भवन के आसपास जमीन नहीं खरीद पाएंगे। राज्य सरकार ने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। आवास विभाग ने थानो चौक तक मौजूद जमीनों की बिक्री पर 6 महीने तक के लिए रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे लेकर आदेश जारी हो गया है। अब आपको बताते हैं कि कहां से कहां तक आप जमीन खरीद या बेच नहीं सकते। उत्तर में रायपुर से थानो रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक और पूरब में दूनघाटी महायोजना के भोपाल पानी, बड़ासी ग्रांट एवं काली माटी गांव की सीमा तक के क्षेत्र को शामिल कर फ्रीज जोन घोषित किया गया है। देहरादून में नया विधानसभा भवन, सरकारी दफ्तर समेत नई टाउनशिप बनाने के लिए रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में नए निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
Related Posts
वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार एवं ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर-हो स्टे अनुदान योजनाओं के तहत जनपद चमोली में 13 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया
- Naveen Badhani
- March 6, 2023
गौचर/चमोली। वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार एवं ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर-हो स्टे अनुदान योजनाओं […]
गुरूवार को खेले जाएंगे बॉक्सिंग के सेमी फाइनल मुकाबले…
- India Today Team
- February 5, 2025
आज छठवें दिन बुधवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा […]
महाराज ने चैबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात
- Naveen Badhani
- November 22, 2023
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण […]
