आईटीबीपी की 8 वीं वाहिनी गौचर में हुई केन्द्रीय सशस्त्र बलों के पदाधिकारियों की त्रैमासिक बैठक।

 

गौचर/चमोली। आईटीबीपी 8 वीं वाहिनी गौचर में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पदाधिकारियों की त्रैमासिक बैठक वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में यहां संपन्न हुई। इस मौके पर सशस्त्र बलों के शहीद हुऐ पदाधिकारियों को याद करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के मुद्दों पर गहरा मंथन किया गया। इस मौके पर कमान अधिकारी सुजोग्य कुमार थल, उप सेनानी ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों के जीवन संघर्ष के इतिहास की बदौलत ही आज हमारा देश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिस पर देश को गर्व है। कहा गया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में होने वाली ऐ त्रैमासिक बैठक सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का एक बेहतरीन माध्यम है। इस मौके पर कार्यवाहक जिला कल्याण अधिकारी 8 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर के साथ ही ललित चन्द पाण्डेय उप सेनानी अभियंता, सहायक सेनानी सुनील कुमार, सुबेदार मेजर कैलाश चन्द सहित 50 सेवा निवृत्त सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *