रायपुर एवं डोईवाला विकासखंड के विद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न

 

 

देहरादून। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून  गोविंद राम जायसवाल की अध्यक्षता में पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दूधली (डोईवाला) में रायपुर एवं डोईवाला विकासखंड के निजी, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई। प्रथम सत्र में निजी एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा द्वितीय सत्र में राजकीय विद्यालयों की समीक्षा की गई। इस दौरान निजी विद्यालयों के संचालन से संबंधित 17 तथा राजकीय विद्यालयों से संबंधित 24 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने विभिन्न शासनादेशों (जी.ओ.) की जानकारी देते हुए सभी विद्यालयों को प्रचलित नियमों एवं अधिनियमों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के संचालन पर बल देते हुए विद्यार्थियों के हित में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई।

 

बैठक के दौरान प्रधानाचार्यों ने विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को रखा, जिन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *