विकासखंड कालसी में बहुउद्देशीय शिविर, जन-जन की सरकार के तहत 5 फरवरी को जन सुविधाओं का मौके पर निस्तारण

कालसी।  ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारी मौके पर ही जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे और विभागीय स्टॉल्स के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सभी विभाग पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में उपस्थित रहेंगे और आवेदन फॉर्म, योजनाओं की जानकारी सीधे जनता को प्रदान करेंगे।

शिविर में समाज कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, कृषि, विद्युत, पेयजल, सहकारिता, पर्यटन, उद्योग व स्वरोजगार सहित लगभग सभी विभागों की सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।

मुख्य सेवाओं में शामिल हैं:

  • वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और किसान पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान।

  • कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, उपचार, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण।

  • स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, नशा मुक्ति काउंसलिंग, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण।

  • मनरेगा कार्य, जॉबकार्ड, पीएमएवाई आवास आवेदन, स्वरोजगार और बैंक लिंकिंग।

  • आधार कार्ड, जाति/आय प्रमाण, स्थायी निवास, निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों का निस्तारण।

  • विद्युत/पेयजल बिल सुधार, नए कनेक्शन, सिंचाई, सड़क एवं मार्ग संबंधित समस्याओं का समाधान।

शिविर का उद्देश्य जन सुविधाओं को तेजी से पहुंचाना, समस्याओं का मौके पर निस्तारण और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *