देहरादून। आईएसबीटी क्रॉसिंग और सहारनपुर रोड, माजरा क्षेत्र में चल रहे रोड कटिंग कार्य में अनियमितताएं मिलने पर जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप-जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) द्वारा जारी सशर्त अनुमति का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे आम जनता को यातायात बाधा और सुरक्षा समस्याएं झेलनी पड़ रही थीं।
जिला प्रशासन ने तुरंत रोड कटिंग कार्य पर पूर्ण रोक लगा दी और अनुमति रद्द कर दी। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि आज शाम तक प्रभावित मार्गों को बहाल कर यथास्थिति में लाया जाए। निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
