भालू के हमले में एक गाय की मौत, दो बैल घायल
भटवाडी़ /उत्तरकाशी: जिले में भालू का तांडव जारी है मनुष्य से लेकर मवेशियों पर लगातार हमले हो रहे हैं।
रविवार रात्रि को भटवाडी़ के क्यार्क गांव की छानी तोड़कर भालू ने एक गाय को मार दिया जबकि दो बैलों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत में फैली है।
रविवार रात्रि में भटवाड़ी के क्यार्क गांव में भालू ने तीन छानियों को तोडकर अन्दर बंदे पशुओं पर हमला कर किया है। गांव के राजेन्द्र सिंह राणा की गाय को मौत के घाट उतार दिया जबकि एक बैल विजय सिंह राणा और शिवेन्द्र सिंह राणा के बैलों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ग्रामीण अपने बैल की दशा देख फूट-फूट कर रोने लगी है। घटना की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान विपिन राणा ने वन विभाग को दी।
सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर इस सम्बन्ध में चर्चा कर ग्रामीणों से अपिल की अकेले जंगलों में ना जाएं । मौके पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारी रुपमोहन नौटियाल,वन दरोगा नरेंद्र सिंह व वन बीट अधिकारी अंतर सिंह गुसाई ने बताया कि हमारी टीम लगातार गस्त कर रहीं है लेकिन आप लोग भी इस समय सावधानी बरतें। क्योंकि की भालू कहीं पर भी मिल सकता है और अगर किसी क्षेत्र में दिखे तो तुरन्त हमें उसकी सुचना दें ।
साथ ही पशु विभाग के वेक्सीनर गजेन्द्र सिंह पंवार व पशु धन सहायक जहेन्द्र सिंह पंवार भी मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं को उपचार दिया जिसमें से एक बेल की स्थिति गम्भीर बताई गई ।
