देहरादून: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिद्धार्था नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडा लखौंड और प्राथमिक विद्यालय खैरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आकर्षक ‘स्किट’ (लघु नाटिका) प्रस्तुत कर स्कूली बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन दुर्गा वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सहित समस्त नर्सिंग फैकल्टी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
