Dehradun डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर गूंजी हिंदी की गूंज, शिक्षक सम्मानित

 

डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में सोमवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी को सिर्फ भाषा नहीं बल्कि रोजगार और संस्कारों की भाषा बताया।

छात्रों का कहना था कि आज के दौर में अंग्रेजी के बढ़ते चलन के बीच हिंदी को बचाए रखना हम युवाओं की ही जिम्मेदारी है। कई छात्रों ने मंच से अपनी कविताओं के जरिए सरकार से हिंदी को तकनीक से जोड़ने की मांग भी की।

कार्यक्रम में विद्यालय के तीन हिंदी अध्यापकों अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी और अनीता बलोदी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्रा आरूशा ने हिंदी की महत्ता पर सारगर्भित विचार रखे, जबकि सबा और वर्तिका ने कविता और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि हिंदी भावों की भाषा है। हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां चलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *