कालसी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 506 लोगों को योजनाओं का लाभ

 कालसी।  प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड कालसी की न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी और विभिन्न विभागों के माध्यम से 506 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया।

शिविर में 43 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकतर राजस्व विभाग से (23) थीं। इसके अलावा लोक निर्माण और पेयजल विभाग से 5-5, सिंचाई विभाग से 3, शिक्षा विभाग से 2 और विद्युत, उद्यान, दूरसंचार, समाज कल्याण एवं खाद्य आपूर्ति विभाग से 1-1 शिकायत दर्ज हुई। उप जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक 105 और आयुर्वेदिक 103 लोगों की जांच कर निःशुल्क औषधियाँ वितरित कीं। अन्य लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, कृषि उपकरण, पशु औषधियाँ, राशन कार्ड अपडेट सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *