देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की जघन्य हत्या के प्रकरण की जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे IPS ने आज विस्तृत समीक्षा की।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बयान दर्ज किए और सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया। भदाणे ने परिवार को आश्वस्त किया कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक तरीके से की जा रही है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच के दौरान कोतवाली नगर और पुलिस चौकी खुड़बुड़ा में प्रकरण से जुड़े अभिलेखों और पुलिस रिस्पॉन्स की समीक्षा भी की गई।
पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संवेदनशील मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ मॉनिटर किया जा रहा है।
