डोईवाला। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस अनुसूचित विभाग परवादून के जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद को डोईवाला छात्रसंघ चुनाव में चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर छात्र नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी द्वारा मुकेश प्रसाद को डोईवाला छात्रसंघ चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। छात्र राजनीति में मुकेश प्रसाद के अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
मुकेश प्रसाद पूर्व में छात्रसंघ उपाध्यक्ष के रूप में छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस अनुसूचित विभाग परवादून के जिलाध्यक्ष के रूप में भी वह संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।

बड़ी जीत दर्ज करेंगे: राहुल आर्य
एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने हर्ष जताते हुए इस नियुक्ति को अहम बताया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में नवनियुक्त प्रभारी के अनुभव से हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करूंगा: मुकेश प्रसाद
मुकेश प्रसाद ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि डोईवाला छात्रसंघ चुनाव में छात्र हितों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विवेक सैनी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सावन राठौर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरिफ अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
